बॉस ने गूगल मीट पर शादी अटेंड करने को कहा, कर्मचारी ने दिया इस्तीफा
एक कर्मचारी ने अपने बॉस द्वारा शादी के लिए छुट्टी देने से इनकार करने पर नौकरी छोड़ दी है, और उसका इस्तीफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कर्मचारी ने अपने ईमेल में लिखा, "मैं समझता हूं कि प्रोजेक्ट का काम महत्वपूर्ण है... शादी में गूगल मीट के जरिए शामिल होने का आपका सुझाव काफी दिलचस्प था, लेकिन समस्या यह है कि दूल्हा मैं खुद हूं।" इस पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए सलाह दी कि उन्हें 'ई-मैरिज' कर लेनी चाहिए।