बैतूल: एयरफोर्स में भर्ती होने वाले युवक की हत्या का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल में वायुसेना में चुने गए एक युवक की जॉइनिंग से ठीक एक दिन पहले हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि युवक की जान पुरानी दुश्मनी, जमीन के विवाद और एक सोची-समझी साजिश के तहत ली गई थी।