बैंक ऑफ बड़ौदा डेटा लीक: रिसर्चर ने किन जानकारियों के खुलासे का दावा किया?
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्रीकांत एल का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के सिस्टम में सेंध लगने के कारण ग्राहकों का निजी डेटा, पहचान पत्र, लोन से संबंधित दस्तावेज और बैंक के इंटरनल ऑडिट रिकॉर्ड सार्वजनिक हो गए हैं। वहीं, बैंक ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उनका कोर बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें कोई घुसपैठ नहीं हुई है।