बेलारूस के राष्ट्रपति ने दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देशों का किया जिक्र, अमेरिका का नाम शामिल नहीं

शांघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि, "हम यहां भले ही एक समान दिखें, लेकिन हम मानते हैं कि हमारे बीच तीन बेहद शक्तिशाली देश मौजूद हैं, जो चीन, भारत और रूस हैं।" उन्होंने आगे कहा कि ये राष्ट्र आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ संसाधनों से भरपूर और परमाणु हथियारों से लैस हैं। लुकाशेंको ने जोर दिया कि हम इन देशों से ही सबसे पहले पहल करने की अपेक्षा रखते हैं।

by shortkt.com
3 hours ago
बेलारूस के राष्ट्रपति ने दुनिया के तीन सबसे ताकतवर देशों का किया जिक्र, अमेरिका का नाम शामिल नहीं | ShortKT