बेगूसराय सिपाही ने पेश की इंसानियत की मिसाल, बेहोश कैदी को गोद में उठाकर 200 मीटर दौड़ा
बेगूसराय में एक सिपाही ने मानवता की मिसाल पेश की। पेशी के दौरान बेहोश हुए कैदी करण को ड्यूटी पर तैनात सिपाही अनिल कुमार ने गोद में उठाया। सदर अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर उन्होंने कैदी को 200 मीटर तक गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। कैदी का इलाज जारी है।