बेंगलुरु मेट्रो में आम यात्री की तरह सफर करते दिखे पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ, सादगी देख फैंस हुए कायल
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और वर्तमान में ICC मैच रेफरी की भूमिका निभा रहे जवागल श्रीनाथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में वे बेंगलुरु मेट्रो के अंदर एक सामान्य यात्री की तरह यात्रा करते नजर आ रहे हैं। श्रीनाथ को मेट्रो के एक कोने में ट्रॉली बैग के साथ खड़े देखा गया, और उन्होंने कानों में इयरबड्स लगा रखे थे। उनकी इस सादगी को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।