बेंगलुरु: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति और 5 साल के बेटे की हत्या की
बेंगलुरु में एक महिला और उसके प्रेमी को अपने पति और 5 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर पति की जान ली और फिर घटना के गवाह बने मासूम बच्चे का गला घोंट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति काफी अमीर था और वह अपने आर्थिक रूप से कमजोर प्रेमी का पूरा खर्च उठाती थी।