बेंगलुरु: बेटी की सैलरी हड़पने के लिए पिता ने कॉलेज में किया चाकू से हमला

बेंगलुरु के एक प्राइवेट कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करने वाली एक महिला पर कैंपस के अंदर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी बेटी की कमाई पर अपना हक जमाना चाहता था। इतना ही नहीं, उसने बेटी के होने वाले पति से भी 40 लाख रुपये की मांग की थी। इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

by shortkt.com
5 hours ago
बेंगलुरु: बेटी की सैलरी हड़पने के लिए पिता ने कॉलेज में किया चाकू से हमला | ShortKT