बेंगलुरु डे-केयर मामला: व्हिसलब्लोअर ने प्रतिशोध में रचा था क्रूरता का वीडियो
बेंगलुरु के एक डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराने वाली सुजाता, जो अब खुद इस मामले में आरोपी है, ने सुपरवाइजर से बदला लेने के इरादे से यह वीडियो तैयार किया था। खबरों के अनुसार, सुजाता ने खुद ही बच्चे को वॉशिंग मशीन में बंद करने और नैनी द्वारा रोते हुए बच्चे पर जेट स्प्रे चलाने का वीडियो शूट किया और फिर उसे वायरल कर दिया।