बेंगलुरु: घर में मिला महिला का एक साल पुराना कंकाल, परिवार से दूर अकेले रह रही थीं

बेंगलुरु के एक फ्लैट से 52 वर्षीय महिला का कंकाल बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि महिला की मृत्यु करीब एक साल पहले हुई थी और शव तभी से घर में पड़ा था। बताया जा रहा है कि पति और बेटे के निधन के बाद महिला गहरे अवसाद में थी और शहर में अकेली रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, महिला की बेटी और दामाद ने लंबे समय से उनसे कोई संपर्क नहीं रखा था।

by shortkt.com
3 hours ago
बेंगलुरु: घर में मिला महिला का एक साल पुराना कंकाल, परिवार से दूर अकेले रह रही थीं | ShortKT