बेंगलुरु के ट्रैफिक से परेशान इन्फोसिस के को-फाउंडर, 31 किमी की दूरी तय करने में लगे 2.5 घंटे
इन्फोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन ने बेंगलुरु की ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उन्हें शहर में 31 किलोमीटर का रास्ता तय करने में पूरे ढाई घंटे का समय लगा। गोपालकृष्णन के अनुसार, शहर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, जिसका मुख्य कारण ट्रैफिक जाम, सड़कों की बदहाली और नियमों का पालन न करना है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उन्हें भी रोजाना 8 किलोमीटर का सफर पूरा करने में 1 घंटा 15 मिनट का समय लग जाता है।