बेंगलुरु: कार ने गेट को मारी जोरदार टक्कर, गार्ड ने फुर्ती से कूदकर बचाई अपनी जान
बेंगलुरु की एक हाउसिंग सोसाइटी का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस क्लिप में एक कार देर रात अचानक सोसाइटी के बंद गेट को टक्कर मारकर अंदर घुसती है। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी जान बचाने के लिए फिल्मी स्टाइल में लगातार गुलाटियां मारीं और बाल-बाल बच गया। फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर गाड़ी और उसे चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।