बेंगलुरु: अंडरवियर चोरी करने वाले डिलीवरी बॉय को युवतियों ने रंगे हाथों पकड़ा, हिडन कैमरे से हुआ खुलासा
बेंगलुरु के इंदिरानगर इलाके में दो युवतियों ने अपने घर के बाहर से बार-बार कपड़े और अंडरगार्मेंट्स चोरी होने की शिकायत पर एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार करवाया है। इन चोरियों से तंग आकर युवतियों ने आरोपी को बेनकाब करने के लिए वहां एक गुप्त कैमरा लगा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई की सुबह करीब 3 बजे 23 वर्षीय आरोपी कैमरे में कपड़े चुराते हुए और उन्हें पहनकर अश्लील हरकतें करते हुए कैद हो गया।