बुलेट ट्रेन में देरी पर पूर्व जापानी मंत्री के आरोपों को भारत ने नकारा

विदेश मंत्रालय ने जापान के पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। मंत्रालय ने इस बयान को उनकी 'निजी राय' करार देते हुए कहा कि यह हकीकत से बिल्कुल दूर है। माकिहारा ने आरोप लगाया था कि भारत अपने हितों को प्राथमिकता दे रहा है और भारतीय मंत्री का व्यवहार पूरी तरह से अनुचित था।

by shortkt.com
5 hours ago
बुलेट ट्रेन में देरी पर पूर्व जापानी मंत्री के आरोपों को भारत ने नकारा | ShortKT