बुलेट ट्रेन के ट्रायल को लेकर रेल मंत्री ने दी जानकारी, जानें कब शुरू होगी सेवा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जानकारी दी कि भारत की अपनी बुलेट ट्रेन का ट्रायल मई-जून 2027 तक शुरू हो सकता है। ट्रेन का शुरुआती बॉडी फ्रेम बनकर तैयार हो गया है और उसे अब स्क्वीज़ टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। वैष्णव के अनुसार, इस टेस्टिंग प्रक्रिया के पूरे होने के 2 से 4 महीने बाद बुलेट ट्रेन को आम यात्रियों के लिए शुरू किया जा सकेगा।