बीरभूम: टीएमसी दफ्तर में मृत मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार के टीएमसी विधायक आशीष बनर्जी रविवार को बीरभूम जिले के रामपुरहाट में स्थित पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।