बीमा क्षेत्र में पतंजलि की एंट्री: ₹4,500 करोड़ में मैग्मा जनरल इंश्योरेंस खरीदेगी कंपनी

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा पान मसाला की निर्माता कंपनी धर्मपाल सत्यपाल (DS) ग्रुप को IRDAI से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण की अनुमति मिल गई है। यह सौदा ₹4,500 करोड़ का है। इसके साथ ही पतंजलि अब इंश्योरेंस और फाइनेंशियल सर्विसेज के कारोबार में भी उतर रही है। इस समझौते के मुताबिक, पतंजलि 73.6% और डीएस ग्रुप 24.5% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा।

by shortkt.com
4 hours ago
बीमा क्षेत्र में पतंजलि की एंट्री: ₹4,500 करोड़ में मैग्मा जनरल इंश्योरेंस खरीदेगी कंपनी | ShortKT