बीमार छात्रा को 6 किमी तक पीठ पर ढोकर अस्पताल ले गईं वॉर्डन, वीडियो हुआ वायरल

आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मन्याम जिले में गुम्मालक्ष्मीपुरम स्थित आदिवासी आश्रम विद्यालय की वॉर्डन हेमा ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने तेज़ बुखार से जूझ रही एक छात्रा को समय पर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए अपनी पीठ पर बैठाकर 6 किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया। इस दौरान उन्हें कठिन पहाड़ी रास्तों और दुर्गम इलाकों से होकर गुजरना पड़ा। इस घटना का वीडियो आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. शैलजा प्रजापति ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

by shortkt.com
6 hours ago
बीमार छात्रा को 6 किमी तक पीठ पर ढोकर अस्पताल ले गईं वॉर्डन, वीडियो हुआ वायरल | ShortKT