बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का विवादित बयान, बोले- विरोधी महिलाओं को भेजकर फंसाना चाहते हैं
मध्य प्रदेश के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में वे अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। प्रीतम लोधी का कहना है कि उनके विरोधी खुद सामने आने के बजाय उनके बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं। उन्होंने दावा किया कि विरोधी इन महिलाओं को यह कहकर भेजते हैं कि उन्हें पटा लो, ताकि उन्हें किसी मामले में फंसाया जा सके।