बीजेपी युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष हेमांग जोशी के बारे में जानें
हेमांग जोशी को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह गुजरात के वडोदरा से सांसद हैं और उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव जीता था। जोशी का जन्म 31 जनवरी 1991 को पोरबंदर में हुआ था। सक्रिय राजनीति में कदम रखने से पहले, वह सामाजिक कार्यों और ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। उन्होंने फिज़ियोथेरेपी में शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइज़ेशन के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।