बीजेपी में शामिल हुए टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कोलकाता में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मौजूदगी में इन तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि बीजेपी में आने से पहले इन तीनों ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

by shortkt.com
5 hours ago
बीजेपी में शामिल हुए टीएमसी के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद | ShortKT