बीजेपी मुख्यालय में नई टीम की बैठक से पहले पूरा 'वंदे मातरम' गाया गया
शनिवार को बीजेपी दफ्तर में पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग शुरू होने से पहले 'वंदे मातरम' के सभी 6 अंतरे गाए गए। यह बैठक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में आयोजित की गई थी। दूसरी तरफ, कांग्रेस कार्यसमिति ने यह तय किया है कि उनकी पार्टी के किसी भी अंदरूनी कार्यक्रम में 'वंदे मातरम' के सिर्फ शुरुआती दो अंतरे ही गाए जाएंगे।