बीजेपी ने शेयर किया पाकिस्तानी गाने वाला वीडियो, कांग्रेस ने कसा तंज
बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर पाकिस्तानी गाना 'सफर' इस्तेमाल किया गया है। इस गलती के कारण बीजेपी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर तंज कसते हुए कहा, 'बीजेपी और पाकिस्तान की दोस्ती पुरानी है, इन्हें वहीं का गाना क्यों पसंद आया? क्या बेशर्मों को हिंदुस्तानी संगीत कम पड़ गया? पाकिस्तान से आखिर इतना लगाव क्यों है?'