बीजेपी ने अमित मालवीय को सोशल मीडिया प्रमुख के पद से हटाया
भारतीय जनता पार्टी ने अमित मालवीय को पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक पद से हटा दिया है और उनकी जगह दीपक म्हस्के को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम में फेरबदल करते हुए विभिन्न राज्यों से 4 नए सह-संयोजक नियुक्त किए हैं। इन नए नामों में प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव शामिल हैं।