बीजेपी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- झूठ फैलाकर लोगों को डराना गलत
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा 'सरकार के E50 प्लान' को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सवाल उठाए हैं। मालवीय ने पूछा कि आखिर सच्चाई क्या है? उन्होंने कहा कि केजरीवाल को राजनीति करने की पूरी छूट है, लेकिन जनता को झूठ बोलकर डराना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों और सबूतों पर विश्वास करें। मालवीय के अनुसार, पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने को लेकर सरकार ने फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।