बीकानेर: शोकसभा के लिए पक रही उबलती दाल में गिरने से 5 साल के बच्चे की गई जान

राजस्थान के बीकानेर में एक दुखद हादसे में 5 साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा शोकसभा के आयोजन के लिए तैयार की जा रही उबलती दाल के बड़े बर्तन में गिर गया था। पुलिस के मुताबिक, खेलते वक्त बच्चा पीछे की तरफ भाग रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे भगोने में जा गिरा। परिजन उसे फौरन अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

by shortkt.com
8 hours ago
बीकानेर: शोकसभा के लिए पक रही उबलती दाल में गिरने से 5 साल के बच्चे की गई जान | ShortKT