बीएचईएल में 380 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू, आईटीआई और 10वीं पास करें अप्लाई
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आईटीआई पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के मौके निकाले हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 380 पदों को भरा जाएगा। बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए 10वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। यह नियुक्ति फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मोटर मैकेनिक सहित कुल 9 अलग-अलग ट्रेड के लिए की जा रही है।