बिहार: SCERT में खाली पदों पर होगी भर्ती, अब स्कूलों में पढ़ाई जाएंगी क्षेत्रीय भाषाएं
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को एससीईआरटी की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि संस्थान में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके लिए बीपीएससी को जल्द ही अधियाचना भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के मुताबिक, राज्य के स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को हिंदी के अलावा भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी।