बिहार: NEET-UG पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज केस हटेंगे, रिहाई का ऐलान
बिहार सरकार ने NEET-UG पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की घोषणा की है। 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वाले किसी भी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी और हिरासत या जेल में बंद लोगों को रिहा कर दिया जाएगा। सीजेपी द्वारा दोबारा आंदोलन की चेतावनी देने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।