बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब ₹2 लाख तक ही मिलेगा लोन
बिहार सरकार ने अपनी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत लोन की अधिकतम राशि को ₹4 लाख से कम करके ₹2 लाख कर दिया है। अगर छात्रों को इससे ज्यादा राशि का एजुकेशन लोन चाहिए, तो उन्हें अब पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल के जरिए अप्लाई करना होगा। इस योजना की अवधि को 2031 तक बढ़ा दिया गया है, साथ ही समय पर लोन चुकाने वाले छात्रों को 30 से 40 फीसदी तक ब्याज में राहत दी जाएगी।