बिहार: सोते हुए बच्चे की गर्दन पर लिपटा रहा 4 फीट का सांप, एक घंटे बाद खुद ही नीचे उतरा

बिहार के बाढ़ अनुमंडल में एक 5 साल के बच्चे की गर्दन पर 4 फीट लंबा सांप लिपट गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। यह घटना सोमवार की है जब बच्चा गहरी नींद में था। बताया जा रहा है कि सांप करीब एक घंटे तक बच्चे की गर्दन पर फन फैलाकर बैठा रहा। गनीमत रही कि जब बच्चा जागा और रोने लगा, तो सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुँचाया और धीरे-धीरे उसके शरीर से नीचे उतर गया।

by shortkt.com
3 hours ago
बिहार: सोते हुए बच्चे की गर्दन पर लिपटा रहा 4 फीट का सांप, एक घंटे बाद खुद ही नीचे उतरा | ShortKT