बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के सहरसा स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में भयंकर आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, आग की शुरुआत ट्रेन के इंजन से हुई, जो तेजी से फैलते हुए कई डिब्बों तक पहुंच गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने के लिए यात्री चलती ट्रेन से कूदने लगे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

by shortkt.com
7 hours ago
बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान | ShortKT