बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कर रही है, 15 अभियुक्त बनाए गए
नवादा में 14 जून को हुई मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कर रही है। EOU ने नवादा सदर थाने में दर्ज केस संख्या 610/26 को अपने हाथ में लिया है। परीक्षा में धांधली की आशंका के बाद 15 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें परीक्षार्थी, वीक्षक और बायोमेट्रिक/जैमर कर्मी शामिल हैं।