बिहार: सरकारी स्कूल के 2 शिक्षकों पर 12 छात्राओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
बिहार के बक्सर जिले में एक सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर करीब 12 नाबालिग छात्राओं के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। खबरों के अनुसार, इन शिक्षकों ने छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो भी तैयार किए थे, जो बाद में वायरल हो गए और इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी।