बिहार: सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल जारी, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए समय-सारणी घोषित कर दी है। यह पूरी प्रक्रिया तीन अलग-अलग चरणों में संपन्न होगी। इसके अनुसार, समायोजन और पारस्परिक तबादलों के लिए आवेदन 29 जुलाई से 5 अगस्त तक लिए जाएंगे। इसके बाद 7 अगस्त से 9 सितंबर तक समायोजन और समानुपातीकरण का काम होगा। पारस्परिक स्थानांतरण 10 से 14 सितंबर के बीच किए जाएंगे। सामान्य तबादलों के लिए आवेदन 17 से 23 सितंबर तक जमा होंगे, जबकि अंतिम सूची का प्रकाशन और आपत्तियों का निपटारा 24 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच पूरा किया जाएगा।