बिहार: सरकारी रिकॉर्ड में 'मृत' घोषित किए गए बुजुर्ग ढोला राम, पेंशन के लिए लगा रहे चक्कर
भोजपुर जिले के रहने वाले ढोला राम नाम के एक बुजुर्ग को सरकारी फाइलों में मृत दिखा दिया गया है, जिसके चलते पिछले कई महीनों से उन्हें मिलने वाली वृद्धा पेंशन रोक दी गई है। लाठी के सहारे चलने को मजबूर यह बुजुर्ग खुद के जीवित होने का सबूत लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं ताकि वे अपनी पहचान साबित कर सकें।