बिहार: श्राद्ध के भोज से 60 लोग बीमार, 15 की स्थिति नाजुक

बिहार के वैशाली में एक श्राद्ध कार्यक्रम में भोजन करने के बाद लगभग 60 लोग बीमार पड़ गए, जिनमें से 15 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी प्रभावितों को बेहोशी की अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद लोगों को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या होने लगी। चिकित्सकों का मानना है कि यह फूड पॉइज़निंग का मामला हो सकता है।

by shortkt.com
2 hours ago
बिहार: श्राद्ध के भोज से 60 लोग बीमार, 15 की स्थिति नाजुक | ShortKT