बिहार: शादी में हथियार लहराकर नाचना दूल्हे को पड़ा भारी, हवालात में गुजरी सुहागरात
बिहार के हाजीपुर में एक शादी समारोह के दौरान हथियार लेकर नाचना दूल्हे के लिए मुसीबत बन गया। दूल्हे और उसके भाई का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। खबरों के अनुसार, इस वजह से दूल्हे को अपनी सुहागरात थाने में ही बितानी पड़ी। बाद में, दोनों को ₹5 लाख के बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।