बिहार: शराबबंदी के 10 सालों में 18 लाख गिरफ्तार, 5 करोड़ लीटर से ज्यादा शराब बरामद
बिहार में शराब पर पाबंदी लागू होने के बाद से अप्रैल 2016 से जून 2026 के बीच 5.13 करोड़ लीटर शराब जब्त की गई है और इस दौरान 17.91 लाख से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। उत्पाद और पुलिस विभाग की साझा रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में शराब से संबंधित 11,91,301 केस दर्ज किए गए। जब्त की गई कुल शराब में 2.64 करोड़ लीटर देशी और 2.48 करोड़ लीटर विदेशी शराब शामिल है।