बिहार में 224 होटल, अस्पताल और कोचिंग सेंटर फायर सेफ्टी ऑडिट में फेल हुए
बिहार में अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए ऑडिट में 224 होटल, अस्पताल और कोचिंग सेंटर सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। इन संस्थानों में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। विभाग ने इन सभी को नोटिस जारी कर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नियमों की अनदेखी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।