बिहार में यूरिया वितरण पर प्रशासन सख्त: आधार, लगान रसीद अनिवार्य; भूमि के अनुसार मिलेगी खाद, कालाबाजारी पर रोक
धान की खेती के लिए बिहार में यूरिया वितरण पर प्रशासन ने सख्त नियम लागू किए हैं। कालाबाजारी रोकने को आधार कार्ड, भूमि की लगान रसीद और किसान सत्यापन पत्र अनिवार्य किया गया है। 50-200 डिसमिल पर 1 बैग, 201-350 पर 2 बैग और 351-500 डिसमिल पर अधिकतम 3 बैग यूरिया मिलेगा। विक्रेताओं को बिक्री का रिकॉर्ड रखने और तस्करी पर निगरानी का निर्देश है।