बिहार में नई चीनी मिल लगाने पर 1 रुपये में जमीन और 100 करोड़ का अनुदान
बिहार सरकार ने नई चीनी मिलों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की है। इसके तहत निवेशकों को मात्र 1 रुपये के टोकन पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, 100 करोड़ रुपये तक का अनुदान, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति और इथेनॉल उत्पादन के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे। यह पहल राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।