बिहार में चलती ट्रेन से गिरकर भाई-बहन ने गंवाई जान

बिहार के जमुई में एक हादसे के दौरान ट्रेन से गिरकर 9 वर्षीय विशाल कुमार और उनकी 16 साल की बहन करिश्मा कुमारी की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ पटना से वापस जमुई लौट रहे थे। ट्रेन के जमुई स्टेशन पहुंचने से पहले ही दोनों भाई-बहन दरवाजे के पास आकर खड़े हो गए थे। इसी बीच ट्रेन की तेज रफ्तार होने के कारण दोनों अचानक नीचे गिर गए और उनकी जान चली गई।

by shortkt.com
5 hours ago
बिहार में चलती ट्रेन से गिरकर भाई-बहन ने गंवाई जान | ShortKT