बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3687 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और सरकारी डिग्री कॉलेजों में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।