बिहार बोर्ड का बड़ा कदम: सरकारी स्कूलों में अब मुफ्त में होगी JEE-NEET की कोचिंग
बिहार बोर्ड ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग की शुरुआत की है। इसके तहत 155 मॉडल प्लस-टू स्कूलों में पढ़ाई कराई जा रही है, वहीं 700 अन्य मॉडल स्कूलों में 'विद्या साथी' डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा दी गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना है कि इस पहल के बाद अब कोचिंग के लिए छात्रों को कोटा जैसे शहरों का रुख कम करना पड़ेगा।