बिहार: बेटी के जन्मदिन पर मुखिया ने गरीबों को दान की करोड़ों की जमीन

भोजपुर, बिहार की सरथुआ पंचायत के मुखिया राकेश सिंह ने अपनी बेटी प्रिंसी राज के पांचवें जन्मदिन के मौके पर 18 कट्ठा अपनी निजी जमीन महादलित और गरीब परिवारों को दान करने का फैसला किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे जल्द ही इसकी रजिस्ट्री भी करा देंगे। इलाके में मुखिया के इस नेक काम की काफी तारीफ हो रही है और दान की गई जमीन की बाजार कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

by shortkt.com
5 hours ago
बिहार: बेटी के जन्मदिन पर मुखिया ने गरीबों को दान की करोड़ों की जमीन | ShortKT