बिहार: प्रशासन से उम्मीद टूटी तो ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद बनाया 60 फीट का पुल
बिहार के बगहा में लंबे समय से पुल की मांग पूरी न होने पर स्थानीय लोगों ने खुद पहल की है। ग्रामीणों ने आपस में पैसे जुटाए और श्रमदान करके 60 फीट लंबा लोहे का पुल तैयार कर लिया। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सिर्फ आश्वासन मिलने से परेशान होकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पुल को बनाने में लगभग 2.5 लाख रुपये का खर्च आया है।