बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 19,681 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 4,236 रिक्तियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 19,681 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अनुचित साधनों के इस्तेमाल या एफआईआर में नाम आने के चलते 80 उम्मीदवारों को अयोग्य करार दिया गया है।

by shortkt.com
3 hours ago
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 19,681 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट | ShortKT