बिहार पुलिस का अहम निर्देश: प्रदर्शन और भीड़ पर अब नहीं चलेंगे AK-47 और इंसास
बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने या भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अब घातक हथियारों का उपयोग नहीं करेगी। डीजीपी विनय कुमार के निर्देशों के बाद मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अब एके-47, इंसास और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक और सेमी-ऑटोमेटिक हथियारों का इस्तेमाल केवल आतंकवाद, उग्रवाद या गंभीर अपराधों से जुड़ी स्थितियों में ही किया जा सकेगा।