बिहार पुलिसकर्मी द्वारा '49 वाली लड़की' कमेंट करने पर विवाद, विभाग ने लिया संज्ञान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि बिहार का एक पुलिसकर्मी लड़कियों की तस्वीरों पर '₹49 वाली' जैसा आपत्तिजनक कमेंट कर रहा है। वीडियो के अनुसार, नीतीश मोदी नाम का यह व्यक्ति वैशाली जिले में तैनात है। इस मामले के सामने आने के बाद बिहार पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वैशाली पुलिस को टैग कर लिखा, '@SpVaishali, कृपया आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई हेतु प्रेषित।'